लॉर्ड्स की बालकनी में नागिन डांस करते नजर आए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 

 नई दिल्ली 
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट का दूसरा दिन इंग्लिश टीम के नाम रहा और जेम्स एंडरसन और कप्तान जो रूट के दम पर इंग्लैंड ने मैच में खुद को बनाए रखा है। भारत की टीम पहली पारी में 364 रन बनाकर ऑलआउट हुई, जबकि इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 119 रन बना लिए हैं। बतौर कप्तान विराट कोहली के लिए इंग्लैंड दौरे की शानदार शुरुआत हुई है और टीम इंडिया अबतक इस टूर पर अंग्रेजों पर हावी नजर आई है। फील्ड पर अपने आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर कप्तान कोहली का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है। इस फोटो में विराट लॉर्ड्स की बालकनी में नागिन डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *