मौसमी बीमारियों को लेकर जनजागरूकता अभियान,विधायक पहुंच रहे घर-घर

रायपुर
राजधानी में मौसमीं बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे ने जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। इन इलाकों में एन्टी लार्वा का छिड़काव,फॉगिंग और मच्छरों से सुरक्षा के लिए ओडोमॉस का वितरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर  किया जा रहा हैं नि:शुल्क दवाइयां भी दी जा रही हैं।

विधायक विकास उपाध्याय ने आम जन से अपील करते हुए कहा कि मौसमीं बीमारियों से बचने के लिए घरों में लगे कूलर,पुराने टायर और ऐसी वस्तुएँ जिनमे पानी जमा हो रहा हो उसे खाली करने तथा अपने आस-पास की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की बात कही,उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता होने पर लगाये जा रहे शिविर में अपना इलाज करवा कर लाभ ले सकते हैं। आज के इस जनजागरूकता कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय  एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे के साथ ब्लॉक अध्यक्ष देवकुमार साहू, अशोक ठाकुर, पार्षद मनीराम साहू, सुंदर जोगी, प्रकाश जगत, रितेश त्रिपाठी, डॉ. अन्नुराम साहू, वारेंद्र साहू, एल्डरमैन डेमेंद्र यदु, रवि राव, नगर निगम जोन -7 के कमिश्नर पाठक एवं संदीप सिरमौर, विकास अग्रवाल, विमल गुप्ता, अजीज भिंसरा, रमाकांत शर्मा, योगेश दीक्षित, वेदप्रकाश कुशवाहा, सूरज साहू, विकास सागर, जे.डी., गजेंद्र सोना, वेणुधर सेनापति, रामु हरपाल समेत अन्य कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *