कोरोना के 33 नए मरीज पिछले 24 घंटे में, 54 जिलों में एक भी केस नहीं

लखनऊ
24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 54 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि मात्र 21 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। अब तक 16 लाख 85 हजार 625 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6% है। विगत दिवस दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.01% रही। यूपी में अब तक 05 करोड़ 63 लाख 41 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन लगाए जा चुके हैं। विगत दिवस 08 लाख 07 हजार 251 लोगों को टीका-कवर मिला। चार करोड़ 75 लाख 18 हजार से अधिक लोगों ने कम से कम कोविड की एक खुराक ले ली है। 88 लाख 22 हजार से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *