योगी ने दिलाई पहचान, वनटांगिया अब मोदी के मेहमान

 
गोरखपुर। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिन वनटांगिया गांवों को पहचान दिलाई, उनका सम्मान अब दिल्ली में होगा। वनटांगिया गांव तिकोनिया नंबर तीन निवासी रामगणेश स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में विशेष अतिथि होंगे। उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। रामगणेश इस स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय समारोह में बतौर विशेष अतिथि शामिल होंगे। समारोह में उत्तर प्रदेश से 10 लोगों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। वनटांगिया रामगणेश को साथ लेकर तहसीलदार चौरीचौरा शुक्रवार को रवाना होंगे।

आजादी के बाद 70 वर्षों तक उपेक्षित रहे वनटांगियों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहचान दिलाई। अंग्रेजी हुकूमत में 1918 के आसपास साखू के जंगलों को लगाने वाले इन लोगों के नाम आजाद भारत में भी राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं थे। वर्ष 2017 में योगी मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम घोषित कर उन्हें अधिकार दिलाया। उन्हें समाज और विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। जंगल में बसी वनटांगिया बस्तियों में शहर सरीखी सुविधाओं की सौगात दी। यही वजह है कि वनटांगिया गांवों में सीएम योगी की पहचान महाराज जी के रूप में है तो यहां के बच्चों के लिए वे टॉफी वाले बाबा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *