इंग्लैंड के प्लायमाउथ शहर में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत 

लंदन
इंग्लैंड में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इंग्लैंड के प्लायमाउथ शहर में कुछ लोगों ने अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमे 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। ब्रिटिेश होम सेक्रेटरी ने इस घटना को चौंकाने वाला कहा है। हमले में दो महिलाएं, तीन पुरुष और एक संदिग्ध के मारे जाने की खबर है। एक महिला जोकि गोली लगने से घायल हुई थी उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। इसे भी पढ़ें- तालिबान ने कांधार पर किया कब्जा, अमेरिका ने 3000 सैनिक भेजने का किया ऐलान स्थानीय सांसद जॉनी मर्सर ने लोगों से शांत रहने की अपील की है।

 उन्होंने ट्विटर पर इस खबर की जानकारी देते हुए कहा कि इसका आतंकवाद से कोई संबंध नहीं है और संदिग्ध हमलावर प्लायमाउथ से भागा नहीं है। गृहमंत्री प्रीति पटेल ने इस घटना पर आश्चर्य जताते हुए हुए चौंकाने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि मृतकों के साथ मेरी पूरी संवेदना है। प्रीति पटेल ने ट्वीट करके कहा कि मैंने चीफ कॉन्स्टेबल से फोन पर बात की है और पूरी मदद देने की बात कही है। लोगों से प्रीति पटेल ने शांत रहने के साथ पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही आग्रह किया है कि आपात सेवाओं को उनका काम करने दिया जाए। 

रिपोर्ट के अनुसार इलाके में अचानक से अंधाधुंध गोलीबारी होने लगी। एक चश्मदीद ने बताया कि मैंने इलाके में लोगों के चीखने की आवाज सूनी, गोलीबारी की आवाज के बीच लोग चिल्ला रहे थे। शूटर ने एक घर के दरवाजे पर जोर से लात मारी और अंधाधुंध गोली चलाने लगा। एक अन्य स्थानीय सांसद ल्यूक पोलार्ड ने बताया कि यह एक भयावह दिन है, हम हर किसी के सुरक्षित रहने की कामना करते हैं और लोगों से अपील करते हैं कि वह पुलिस के निर्देशों का पालन करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *