रडार पर हैं मुख्तार के गुर्गे को कर्ज देने वाले, पुलिस ने शुरू की  पड़ताल

लखनऊ 
मुख्तार के गुर्गे शकील हैदर के बैंक खातों की पड़ताल पुलिस ने शुरू कर दी है। वजीरगंज पुलिस ने अमीनाबाद स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से ब्योरा मांगा है। यहां से ही शकील ने जेहटा रोड के प्लॉट पर करीब 60 करोड़ रुपये कर्ज लिया था। पुलिस ने बैंक से कर्ज के लिए लगाए दस्तावेज मांगे हैं। वजीरगंज कोतवाली में शीशमहल अपार्टमेंट निवासी मो. शकील से परेशान कई लोगों ने डीसीपी सोमेन वर्मा, चौक एसीपी आईपी सिंह को तहरीर दी, जिसके बाद वजीरगंज कोतवाली में चार मुकदमे दर्ज किए गए। अमेठी के एक धोखाधड़ी में ईओडब्ल्यू भी शकील को खोज रही है। ईओडब्ल्यू ने भी गैरजमानती वारन्ट जारी किया है। 

बैंक कर्मियों की मिलीभगत की आशंका 
इंस्पेक्टर वजीरगंज धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने अमीनाबाद में तत्कालीन यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (अब पीएनबी) में शकील और साथियों के जमा किए दस्तावेजों की जांच शुरू की है। पीड़ितों की रजिस्ट्री, बंधक रजिस्ट्री का मिलान किया गया। बैंक ने जो दस्तावेज दिए हैं, उनमें कई खामियां हैं। बैंक अफसरों से पक्ष मांगा गया है। पुलिस का कहना है कि बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना ये धांधली नहीं हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *