खुलने के पूर्व स्कूलों में सफाई-सुरक्षा के हों इंतजाम : सीएम

वाराणसी। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां निर्देश दिया कि खुलने के पहले माध्यमिक और जूनियर स्कूलों में विभागीय अफसर सफाई, सुरक्षा, शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। स्कूल परिसरों में कहीं घास-झंखाड़ न रहे। 16 अगस्त से माध्यमिक और एक सितंबर से कक्षा छह के स्कूल पठन-पाठन के लिए खुल रहे हैं। सीएम ने कहा कि धन आवंटित कर दिया गया है। इसलिए बरसात बाद सड़कों को गड्ढामुक्त बनाएं। कहीं सीवर ओवरफ्लो की समस्या न दिखे।

सर्किट हाउस में देर शाम जिले की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में जल निगम के मुख्य अभियंता फिर मुख्यमंत्री के निशाने पर आ गए। शाही नाले की सफाई समेत अन्य कार्यों में देरी पर सीएम ने गहरी नाराजगी जताई। हिदायत दी कि 15 अक्तूबर तक शाही नाले की सफाई की न हुई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त से शहर की सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया। वीडीए को कैंप लगाकर नक्शा संबंधी के आवेदनों के निस्तारण का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *