पेट्रोल-डीजल के रेट में आज भी रहत 

 नई दिल्ली
अन्तर्राष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें एक बार गिरने लगी हैं। इसके बावजूद आज नागपंचमी के दिन भी तेल कंपनियों ने लोगों को राहत देते हुए लगातार 27वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार तेल की कीमतों 17 जुलाई को इजाफा हुआ था। दिल्ली में  अब भी पेट्रोल ऑल टाइम हाई 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर बिका रहा है। भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्ट ब्लेयर में है। वहीं, गुरुवार को ब्रेंट क्रूड के दाम एक बार फिर नीचे आ गए। कारोबार बंद होते समय डब्ल्यूटीआई क्रूड बुधवार के मुकाबले 0.16 डॉलर घट कर 69.09 डॉलर और ब्रेंट क्रूड  0.13 डॉलर टूट कर 71.31 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
 

मध्यप्रदेश सरकार पेट्रोल पर सबसे अधिक 31.55 रुपये टैक्स वसूल रही है, जबकि राजस्थान सरकार डीजल पर देश में सबसे अधिक 21.82 रुपये टैक्स के जरिए काम रही है। राजस्थान सरकार की कमाई पिछ्ले वित्तीय वर्ष के मुकाबले  15,199 करोड़ रुपये हो गई है, इसमें 1800 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
 

वहीं, पेट्रोल पर राजस्थान सरकार 29.88 रुपये और महाराष्ट्र सरकार 29.55 रुपये टैक्स के जरिए प्रति लीटर कमाई करती है। 2020-21 में मध्य प्रदेश सरकार ने 1188 करोड़ रुपये की अधिक कमाई की है, सरकार पेट्रोल और डीजल के जरिए 11,908 करोड़ रुपये की कमाई पिछले वित्त वर्ष में की है। डीजल से आन्ध्र प्रदेश सरकार 21.78 रुपये प्रति लीटर, मध्यप्रदेश 21.68 रुपये, उड़ीसा 20.93 और महाराष्ट्र 20.85 रुपये प्रति लीटर टैक्स के जरिए कमाई करता है। यह जानकारी संसद में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने पिछले दिनों दी थी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *