मंदिरहसौद टोल प्लाजा के पास बीयर से भरा ट्रक पलटी, कोई हताहत नहीं

रायपुर
नागपुर से बीयर लेकर 5 ट्रक गुहाटी के लिए निकले थे कि जा रही मुंबई-विशाखापट्टनम हाइवे पर स्थित मंदिरहसौद टोल प्लाजा के पास सबसे आगे चल रही ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और ट्रक में रखा बीयर सड़क पर गिर गया। इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है और मंदिरहसौद पुलिस ने किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। फिलहाल पांचों ट्रक टोल प्लाजा के पास खड़ी है और ट्रक संचालक के आने के बाद पुलिस इन ट्रकों को गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर देगी।

मंदिरहसौद थाना प्रभारी अश्विनी राठौर ने बताया कि नागपुर से पांच बीयर से भरी ट्रक असम गोहाटी जा रही थी कि छत्तीसगढ़ की सीमा में पहुंचने के बाद रात करीब तीन बजे पांचों ट्रक राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद टोल प्लाजा के पास पहुंची। इसी दौरान सबसे आगे चल रही ट्रक अचानक ही अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जाकर टकरा गया और पलट गई। उसके बाद ट्रक में भरा बीयर का केन एक-एक करके सब बाहर आ गया। इससे पीछे आ रहे ट्रक चालकों ने तुरंत ट्रक रोक दिया जिससे एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। ट्रक के पलटी होते ही मंदिरहसौद टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना मंदिरहसौद पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची मंदिरहसौद पुलिस की टीम सड़क पर बिखरे केन को समेटकर तिरपाल से ढ़क दिया है। ट्रक के पलटी होने से करीब पांच मीनट तक यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस की माने तो ट्रक चालक को झपकी आ गयी थी जिस कारण ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटी हो गई। पुलिस ने फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया बल्कि बीयर से भरी पांचो ट्रकों टोल प्लाजा के पास खड़ी हैं और ट्रक संचालक के आने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी और उसके बाद इन ट्रकों को गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *