16 से 20 अगस्त तक सिटीजन चार्टर के लिये ग्राम सभाओं का आयोजन

मुरैना
भारत सरकार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों के लिये सभी विभागों द्वारा ग्रामीणों को प्रदान की जा रही नागरिक सुविधाओं के लिये सिटीजन चार्टर तैयार कर ग्राम सभा बैठक में अनुमोदन होना है।  
    
इस संबंध में जनपद सीईओ मुरैना ने जनपद की प्रत्येक पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन 16 से 20 अगस्त 2021 तक चरणबद्ध तिथियों में आयोजन किये जाये। जिसमें सिटीजन चार्टर तैयार कर अनुमोदन होना है। उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन वर्कर को ग्राम सभा बैठक में निर्धारित दिनांक को उपस्थित होकर सिटीजन चार्टर तैयार कराकर अनुमोदन करावें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *