सुरक्षाबलों के लिए मुसीबत बनी लगातार हो रही बारिश, इस काम में आ रही है मुश्किल 

 पटना 
लगातार बारिश ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जुटे सुरक्षाबलों की चुनौतियां बढ़ा दी हैं। घने जंगल और पहाड़ी नालों में पानी के बहाव से मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इन मुसीबतों के साथ विषैले सांप-बिछुओं का भी आतंक इस मौसम में बढ़ जाता है। तमाम मुश्किलों के बावजूद सुरक्षाबल बिहार-झारखंड की सीमा पर घने जंगलों में अभियान को अंजाम देने में जुटे हैं। 

बिहार के घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बरसात में सुरक्षाबलों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। झारखंड से लगते बिहार के कई जिले भौगोलिक रूप से कठिन हैं। इसी का फायदा उठाते हए नक्सलियों ने जंगल और पहाड़ के बीच अपना ठिकाना बना रखा है। वैसे तो सालों भर इन इलाकों में सुरक्षाबलों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है पर बरसात का मौसम इसे और भी मुश्किल बना देता है। 

लगातार बारिश होने की वजह से पेड़-पौधे हरे भरे हो जाते हैं। जंगल के घने होने से दूर तक नहीं दिखाई देता है। इससे सुरक्षाबलों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। बरसाती नाले भी पानी से लबालब होते हैं, जिससे उसे पार करना आम दिनों की अपेक्षा बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *