पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दो अपराधी, पुलिसकर्मी भी हुए घायल

 नई दिल्ली 
दिल्ली के खजूरी खास इलाके में पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी मारे गए हैं। इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। गुरुवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में जो दो बदमाश मारे गए हैं उनपर एक दर्जन से ज्यादा चोरी, डकैती, लूट और हत्या की कोशिश के मामले दर्ज थे।

मारे गए बदमाशों की पहचान आमिर खान और रमजान के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाई थीं। जवाबी कार्रवाई में दोनों ढेर हो गए, गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *