निक्की प्रधान और सलीमा टेटे पर धन वर्षा, सीएम सोरेन ने किया सम्मान

रांची
ओलंपिक से लौटी हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान और सलीमा का रांची में भव्य स्वागत के साथ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों पर धन की वर्षा भी हुई। झारखंड सरकार की ओर से महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी रही निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को 50-50 लाख रुपए का चेक दिया गया। इसके अलावा इन्हें एक स्कूटी, एक लैपटॉप और एक स्मार्ट फोन भी दिया गया। प्रोजेक्ट भवन में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में सीएम हेमंत सोरेन ने दोनों के लिए पक्का का घर बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह घर इनकी पसंद की जगह और इनके मनमाफिक डिजानइन का बनाया जाएगा। 3000 स्क्वायर फीट में मकान तैयार किया जाएगा। इस दौरान सोरेन ने इस बात की भी घोषणा की कि अगर हमारे खिलाड़ी और कोच के साथ खेल के दौरान कोई आकस्मिक घटना घटती है तो उनके अस्पताल का पूरा खर्चा सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा कि जीवन यापन और जिंदगी जीने के लिए सपोर्ट सरकार की तरफ से दिया जाएगा।

हेमंत सोरेन ने कहा कि जहां बिजली और सड़क नहीं वहां की बेटियां दुनिया में कमाल कर रही हैं। इनकी संसाधनों और जरूरतों का खयाल रखना हम सब का दायित्व है। उन्होंने बताया कि सरकार राज्य में रेसिडेंसियल स्पोर्ट्स सेंटर को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया है। यहां बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, बॉलीबॉल के खिलाड़ियों के लिए सुविधा होगी। इसके अलावा डे बोर्डिंग ट्रेनिंग सेंटर में आने वाले खिलाड़ियों को 500 रुपए प्रति प्लेयर दिया जाएगा।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *