निजी नलकूप के लिए अब मिलेगा दोगुना अनुदान, मोटर खरीदने के लिए मिलेंगे 10 हजार रुपये 

 पटना 
निजी नलकूप योजना में अनुदान की राशि दोगुनी होगी। पात्रता व भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव के बाद लघु जल संसाधन विभाग ने यह नया फैसला किया है। जल्द कैबिनेट की मुहर लगने के बाद इस नये फैसले पर अमल शुरू हो जाएगा। राज्य में हर खेत को पानी योजना के तहत लघु जल संसाधन को 21 हजार नये नलकूप लगाने हैं। 

सरकार अब नलकूपों का संचालन नहीं करती है। लिहाजा ये सभी निजी नलकूप ही होंगे। निजी नलकूप योजना की वर्तमान व्यवस्था में शैलो नलकूप की बोरिंग के लिए सौ रुपये प्रति फीट की दर से अधिकतम 15 हजार रुपये तक का अनुदान सरकार देती है। लेकिन सरकार ने अनुमान किया तो पता चला कि लागत एक लाख बीस हजार के करीब आती है। इससे अनुदान की यह राशि किसानों को आकर्षित नहीं कर पा रही है। लिहाजा इसे बढ़ाकर 35 हजार करने का फैसला विभाग ने किया है। 

इसी तरह मध्यम गहराई के नलकूप की बोरिंग के लिए 182 रुपये प्रति फीट और अधिकतम 35 हजार रुपये अनुदान देने का प्रावधान अभी है। विभाग इसे 70 हजार करेगा। इसके अलावा मोटर पंप के लिए भी आधा पैसा सरकार देती है, लेकिन उसके लिए पहले से तय अधिकतम राशि दस हजार ही होगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *