शांति बनाने पर फोकस, भारत होगा शामिल, अफगानिस्तान में बिगड़ रहे हालात को लेकर कतर में चर्चा

नई दिल्ली
अफगानिस्तान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। देश के कई प्रांतों पर तालिबान ने अपना कब्जा जमा लिया है। अलग-अलग जगहों से हिंसा की डराने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर कतर की राजधाी दोहा में चर्चा की जाएगी, जिसमें भारत भी शामिल होगा। दोहा में होने वाली बैठ का प्रतिनिधित्व भी भारत ही करेगा। इस बैठक में अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा को थामने एवं ठहरी हुई शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की जाएगी। युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में लगातार बड़े क्षेत्रों पर तालिबान के काबिज होते जाने के बीच कतर इस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

सूत्रों ने बताया कि संघर्ष समाधान पर कतर के विशेष दूत मुतलाक बिन माजिद अल-कहतानी ने पिछले सप्ताह दिल्ली यात्रा के दौरान भारत को इस सम्मेलन में भाग लने का न्योता दिया था। कतर के विदेश मंत्री के आतंकवाद निरोधक एवं संघर्ष समाधान मध्यस्थता विषयक विशेष दूत अल-कहतानी ने अफगानिस्तान के नवीनतम घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए भारत की यात्रा की थी।  उन्होंने इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला, विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान संभाग के संयुक्त सचिव जे पी सिंह से मुलाकात की थी। 

दोहा क्षेत्रीय सम्मेलन में भारत के अलावा तुर्की और इंडोनेशिया के भाग लेने की संभावना है।  कतर की राजधानी दोहा अंत: अफगानिस्तान शांति वार्ता का स्थल रहा है और यह खाड़ी देश अफगान शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में अहम किरदार के रूप में उभरकर सामने आया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *