भारत ने अफगान सेना को दिया था Mi-24 हेलीकॉप्टर, तालिबान के कब्जे में

कुंदुज

तालिबान और अफगान सेना की बीच लड़ाई जारी है। अब तालिबान ने कुंदुज के आर्मी बेस पर भी कब्जा कर लिया है। इसे अफगान सुरक्षा बलों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। कुंदुज बेस पर तालिबान ने भारत द्वारा साल 2019 में गिफ्ट में दिए Mi-24 अटैक हेलीकॉप्टर पर भी कब्ज़ा कर लिया है।

हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक हेलीकॉप्टर बहुत खराब हालत में है और उड़ने लायक नहीं है। हेलीकॉप्टर का इंजन भी गायब है। यह भी कहा जा रहा है कि अफगान सुरक्षा बलों ने तालिबान के हमले के संभावना को लेकर हेलीकॉप्टर के रोटर्स और इंजन हटा दिए थे।

भारत ने 16 मई 2019 को काबुल वायुसेना अड्डे पर अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री असदुल्ला खालिद को दो Mi-24 लड़ाकू हेलीकॉप्टर सौंपे थे। इससे पहले 25 दिसंबर 2016 को पीएम नरेंद्र मोदी की अफगानिस्तान यात्रा के दौरान, नई दिल्ली ने अफगान वायु सेना को चार Mi-25 हेलीकॉप्टर गिफ्ट दिए थे।

मौजूदा वक्त में तालिबान ने 9 प्रांतीय राजधानियों पर कब्ज़ा कर लिया है और कम से कम 12 प्रांतीय राजधानियों को सीधे तौर पर खतरा बताया जा रहा है। हेरात और कंधार जैसे बड़े शहरों के साथ ही कई जिलों में अफगान सेना और तालिबान आमने-सामने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *