Kinnaur में Landslide10 लोगों को बचाया गया, 2 की मौत

किन्नौर
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एक बार फिर से भूस्खलन की घटना से कोहराम मच गया है। बुधवार को हुए भयानक भूस्खलन में 50 से 60 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। डिप्टी कमिश्नर सादिक हुसैन ने इसकी जानकारी दी। विधानसभा सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने भी घटना की पुष्टि की है। एक महीने से भी कम समय में किन्नौर में भूस्खलन की यह दूसरी बड़ी घटना है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भूस्खलन के मलबे में 50 से 60 लोगों के दबने की आशंका है। बचाव अभियान के तहत अब तक बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत 4 लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है। फिलहाल भारतीय सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं। अब भी थोड़ा बहुत भूस्खलन हो रहा है, लेकिन इस बीच बचाव अभियान जारी है।

अब तक 9 लोगों को सुरक्षा बलों ने बचा लिया है, जबकि दो व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। हादसे में बस के साथ ही अन्य पांच छोटे वाहन भी दबे होने की आशंका है। चट्टान खिसकने के बाद से ही नेशनल हाईवे नंबर 5 ब्लॉक है। यह हादसा बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास हुआ। मलबे में हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस के साथ ही एक ट्रक और एक गाड़ी भी दबी दिख रही है।  

बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों में हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में भूस्खलन हुए हैं। पिछले महीने किन्नौर के एक अन्य हिस्से में भूस्खलन के चलते कारों पर भारी पत्थर गिरने से कई पर्यटकों की मौत हो गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *