हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर का 12 अगस्त को मिंटो हॉल में सम्मान

भोपाल
 टोक्‍यो ओलिंपिक में देश को 41 साल बाद पदक दिलाने वाली भारतीय पुरुष हाकी टीम के सदस्‍य विवेक सागर गुरुवार को अपने गृह प्रदेश मप्र आ रहे हैं। विवेक ने बताया कि गुरुवार को उन्‍हें मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेलमंत्री यशोधरा राजे द्वारा राजधानी में सम्‍मानित किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम के सहायक कोच ओलिंपियन शिवेन्‍द्र सिंह भी आ रहे है।12 अगस्त को मध्यप्रदेश सरकार विवेक का सम्मान करेगी। CM शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में मिंटो हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

विवेक ने कहा कि पदक जीतने के बाद पूरे देश में सम्‍मान मिल रहा है। 13 अगस्‍त को दिल्‍ली में एक कार्यक्रम में शामिल होना है, इसलिए 12 अगस्‍त गुरुवार की शाम को ही दिल्‍ली लौटना होगा। उन्‍होंने बताया कि 14, 15 व 16 अगस्‍त को दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ कार्यक्रम में शामिल होना है। 16 अगस्‍त को ही पूरी हॉकी टीम ओडिशा रवाना होगी। यहा भी 17 अगस्‍त को सम्‍मान समारोह में भाग लेना है। विवेक ने कहा कि 18 अगस्‍त को अपने शहर इटारसी वापस लौटूंगा।

भारत के लिए 70 अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेल चुके विवेक ने टोक्‍यो ओलिंपिक में अपने शानदार खेल से सभी का दिल जीत लिया है। विवेक ने अर्जेन्‍टीना के खिलाफ खेले गए मैच में एक शानदार गोल कर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *