बांग्लादेश के खिलाफ कंगारू टीम ने झेली शर्मिंदगी, माइकल वॉन ने उड़ाया जमकर मजाक

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के लिए 9 अगस्त की शाम ऐसी रही, जिसे वे जल्द से जल्द भूलना चाहेंगे। सोमवार को बांग्लादेश ने अपने घरेलू मैदान पर स्टार खिलाड़ियों से सजी ऑस्ट्रेलियाई टीम का पुलिंदा मात्र 62 रनों पर बांध दिया। यह उनका टी-20 क्रिकेट में लोएस्ट स्कोर है। स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन और मोहम्मद सैफुद्दीन ने जोरदार बॉलिंग करते हुए कंगारू टीम को 123 रनों का आसान लक्ष्य भी नहीं हासिल करने दिया। ऑस्ट्रेलिया टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को कंगारू टीम का मजाक बनाने का मौका मिल गया और उन्होंने बनाया भी। इसके लिए उन्होंने एक ट्वीट किया है।
 
उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'ऑस्ट्रेलिया टीम 62 रनों पर ऑलआउट हो गई, एक बीयर हो जाए।' बता दें कि इस मैच में भी जीत करते ही बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज 4-1 के अंतर से जीत ली। हैरानी वाली बात यह है कि बांग्लादेश ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ कभी टी-20 मैच नहीं जीता था, लेकिन इस सीरीज में एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार-चार मैच जीत लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *