UNSC में भारत का चक्रव्यूह और बुरी तरह फंसा चीन, अमेरिका-फ्रांस-ब्रिटेन आक्रामक

 नई दिल्ली
यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल के अध्यक्ष भारत ने सोमवार को हाई लेवल मीटिंग में चीन को जमकर धोया है और भारत को फ्रांस और अमेरिका का पूरा समर्थन मिला है। समुद्री कानून के मुद्दे पर पीएम मोदी ने चीन को साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा है कि कोई भी देश अपनी ताकत के बल पर किसी दूसरे देश का दमन नहीं कर सकता है और हर देश को समुद्री कानून को मानना ही होगा। हालांकि, इस बैठक के दौरान अमेरिका और चीन के प्रतिनिधियों के बीच जमकर बहसबाजी भी हो गई, लेकिन बैठक के अंत में भारतीय प्रधानमंत्री ने जो बयान दिया है, उसे चीन को एक चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है। चीन को पीएम मोदी ने घेरा यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक के दौरान जब अमेरिका और चीन के प्रतिनिधियों के बीच जमकर बहसबाजी हो रही थी तो अमेरिका को पूरी तरह से फ्रांस और ब्रिटेन का साथ मिल गया। वहीं, भारत ने भी समुद्री सुरक्षा को लेकर अमेरिका की बातों का समर्थन किया है। 

बैठक के दौरान यूएनएसी अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी ने साफ तौर पर कहा कि ''समुद्री सुरक्षा को लेकर यूनाइटेड नेशंस के प्रस्तावों का पालन हर देश को करना चाहिए और समुद्री कानून को मानना चाहिए।'' पीएम मोदी ने बैठक में बतौर अध्यक्ष अपना बयान देते हुए पांच सिद्धातों का जिक्र किया और कहा कि ''आपसी समझ औ सहयोग की रूपरेखा तैयार हो, समुद्री व्यापार हस्तक्षेप मुक्त होना चाहिए, संयुक्त तौर पर प्राकृतिक आपदाओं और समुद्री लुटेरों से संयुक्त रूप से लड़ाई होना चाहिए, समुद्री पर्यावरण का संरक्षण होना चाहिए और जिम्मेदारी के साथ समुद्री संपर्क को बढ़ाना चाहिए''।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *