वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

बिलासपुर
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का पांचवा राष्ट्रिय अधिवेशन बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में संपन्न हुआ जिसमे 500 से ज्यादा पत्रकार अलग अलग राज्यों से उपस्थित हुए। कोरोना में शहीद हुए पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और रक्तदान शिविर में 100 से ज्यादा पत्रकारों ने रक्तदान करके समाज के प्रति अपने उत्तर दायित्व का वहन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, लेखक तथा अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय संरक्षक शंकर पांडे को उनकी 41 साल की पत्रकारिता, 4 पुस्तकों के लेखन और पत्रकारों के विभिन्न संगठनों में किए गए कार्यों को लेकर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *