प्रदेश के 81.18 लाख किसानों के खाते में आई सम्मान निधि

भोपाल
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के 81 लाख 18 हजार किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के 1623 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर किए। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा, किसान बंधुओं की आय दोगुना करने व कृषि क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव कार्यरत हैं। आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 2000 रुपये प्रति किसान ट्रांसफर की गई, जिससे मध्य प्रदेश के 81.18 लाख कृषक भाई लाभान्वित हुए। सीएम शिवराज ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश के समस्त किसान भाइयों की ओर से प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं। उनके नेतृत्व में हम मध्य प्रदेश में लगातार किसानों की उन्नति के लिए कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *