सिकंदराबाद से छपरा के मध्य स्पेशल ट्रेन का 5 फेरो के लिए विस्तार

रायपुर
रेल यात्री सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन के द्वारा सिकंदराबाद एवं छपरा के मध्य 05 फेरों के लिए 07051/ 07052 सिकंदराबाद-छपरा -सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन की सुविधा सिकंदराबाद से प्रत्येक रविवार को 8, 15, 22 एवं 29 अगस्त तथा 5 सितम्बर,  को तथा छपरा से प्रत्येक मंगलवार को 10, 17, 24 एवं 31 अगस्त तथा 7 सितम्बर,  को चलेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआर, 06 सामान्य, 05 एसी-ढ्ढढ्ढढ्ढ, 10 स्लीपर कोच सहित कुल 23 कोच रहेगी। यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है एवं केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी तथा साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *