कांग्रेस सरकार बनने के बाद छत्तीसगिढय़ों का बढ़ा सम्मान – प्रमोद

रायपुर
राजधानी  में गोकुल नगर स्थित सबसे बड़े गौठान में हरेली त्यौहार के माध्यम से विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे के मुख्य आतिथ्य में महिलाओं के लिए भूपेश सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में महिला समूहों को जानकारी दी गई। गोधन न्याय योजना शुरू कर आत्मनिर्भर बनाने की एक बड़ी पहल सरकार की ओर से हुई है।

इस मौके पर सभी को हरेली त्यौहार की बधाई देते हुए निगम सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढियों का सम्मान काफी बड़ा है। साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में सरकार महिला स्व सहायता समूह को विभिन्न प्रकार के ट्रेनिंग के माध्यम से उनका आत्म बल बढ़ाने का काम किया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने स्वच्छता हेतु सभी को शपथ दिलाई। इस मौके पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी रखा गया था। छत्तीसगढ़ी पकवान चीला,ठेठरी खुर्मी से,गेड़ी धमेला ,रापा कुदाली का पूजा पाठ कर गौ माताओं को आटे की लोई एवं विभिन्न पकवान खिलाकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर सभापति प्रमोद दुबे सहित शहर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल,कांग्रेस के शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे,निशा देवेंद्र यादव,सुंदर जोगी, श्रीमती सुनीता शर्मा सुनील भुवाल,  सुमित दास अरुण जांघेल प्रशांत ठेंगड़ी सचिन शर्मा दाऊ लाल साहू अशोक ठाकुर माधव साहू संध्या चक्रधर जगदीश आहूजा यादराम पटेल देवेंद्र यादव सहित जोन 6 के कार्यपालन अभियंता रुकमणी प्रधान व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *