मऊ में बाढ़ के पानी में डूबी कार, पांच लोगों की मौत

 मऊ 
मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बेलौली सोनवरसा के समीप शनिवार की देर रात डेढ़ बजे कार सड़क के किनारे बाढ़ के पानी में घुस गई। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला व चार बच्चे शामिल हैं। कुल सात लोग सवार थे। दो लोग बच गये हैं। सभी छत्तीसगढ़ से मधुबन आ रहे थे। 

गोरखपुर के चौरीचौरा निवासी महेश प्रसाद की ससुराल मधुबन में दुबारी मोड़ पर है। यहां पर कोई कार्यक्रम था। इसी में शामिल होने के लिये छत्तीसगढ़ से अपनी टार पर सवार होकर आ रहे थे। इसमें इनका पूरा परिवार सात लोग थे। कार महेश खुद चला रहे थे। जैसे ही दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बेलौली सोनवरसा के पास पहुंचे की अचानक झपकी आ गई। कार सड़क के किनारे घाघरा नदी के बाढ़ के पानी में जा घुसी।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *