कोरोना मरीज 2 महीने से लंग सपोर्ट मशीन के सहारे जी रहा है , हर दिन का खर्च 1.5 लाख रुपए

 कोलकाता 
कोरोना के चलते तमाम लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं कई लोगों के ऊपर इस बीमारी ने लंबे समय के लिए असर डाला है। कई परिवार ऐसे हैं जो कोविड 19 की चपेट में आने के बाद जिंदगी भर के लिए बर्बाद हो गए। ऐसा ही हुआ है कोलकाता के रहने वाली 30 वर्षीय जीतपाल के साथ। पिछले एक महीने से जीतपाल हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। यहां पर उन्हें लंग सपोर्ट मशीन (एक्मो) के सहारे रखा गया है। इस मशीन का एक दिन का खर्च डेढ़ लाख रुपए प्रतिदिन है। डॉक्टरों ने उनके परिवार से कहा है कि जीतपाल को अगर बचाना है तो उन्हें अभी कम से कम अगले एक महीने तक इस मशीन के सहारे ही रहना होगा। अब हालत यह है कि परिवार की सारी जमापूंजी खत्म हो चुकी है। जीतपाल की जान बचाने के लिए पैसे जुटाने के लिए परिवार को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। 

हर रोज पूछता है घर कब चलूंगा मां?
जीतपाल की मां अल्पना आगे के बारे में कुछ भी नहीं सोच पा रही हैं। एनडीटीवी की अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक उन्हें बस उस दिन की याद आती है जब जीतपाल को आईसीयू में देखने गई थीं। उन्होंने कहा कि उसके गले में पाइप पड़े हुए हैं। वह बोल तक नहीं पा रहा है। हालांकि उसने मुझे इशारे से अपनी फोटो लेने के कहा। फिर उसने विक्ट्री साइन बनाते हुए फोटो खिंचाई। अल्पना बताती हैं कि जब भी मैं उससे मिलने जाती हूं वह मुझे हाल-चाल पूछता है। मैं उससे कहती हूं कि मैं ठीक हूं, तुम्हें भी ठीक होना होगा। हर बार वह पूछता है मां, मैं घर कब चलूंगा? यह बताते हुए अल्पना के लिए अपने आंसुओं को रोकना कठिन हो जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *