कांग्रेस नेता शशि थरूर ने की मोदी सरकार की तारीफ

 नई दिल्ली 
 कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ की है। कोविन ऐप को लेकर उन्होंने सरकार की तारीफ करते हुए कहा है कि यह बेहद शानदार है। वॉट्सऐप के जरिए कोविन से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड की सुविधा को लेकर थरूर ने तारीफ की है। हालांकि, मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में ऐसे मौके बहुत कम देखने को मिलते हैं जब सत्ता और विपक्ष के नेता एक दूसरे के अच्छे काम की सराहना करें।

देश के टीकाकरण अभियान में Co-WIN प्लैटफॉर्म की भूमिका बेहद अहम है। टीकाकरण के लिए रजिस्टेशन, स्लॉट बुकिंग से लेकर सर्टिफिकेट डाउनलोड करने तक सभी काम इसके जरिए काफी आसानी से किए जा सकते हैं। अब यह भी सुविधा दी गई है कि वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर भी आसानी से सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है। कांग्रेस सांसद को यह बेहद पसंद आया और तारीफ करने से नहीं चूके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *