बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिये जनसहयोग

मुरैना
जिले में बाढ़ और अतिवृष्टि से 84 ग्रामों के लगभग 16 हजार लोग प्रभावित हुए है। इन्हे त्वरित सहयोग की आवश्यकता है। शासन प्रशासन द्वारा यथा संभव प्रयास किए जा रहे है परंतु जनता, एनजीओ, व्यापारिक प्रतिष्ठान के संघ, अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठन से भी सहयोग की अपेक्षा है। सहयोग में निम्न सामग्री प्रदान की जा सकती है।

 जिसमें चादर, दरी, बिस्तर, कपड़े, टॉर्च, सूखी खाद्य सामग्री, तिरपाल, जूते चप्पल आदि सहयोग सामग्री क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती रिंकू शर्मा के मोबाइल नंबर 9425415003, खनिज अधिकारी श्री सुखदेव कुमार निर्मल के मोबाइल नंबर 7389935693, जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन के मोबाइल नंबर 9098254155, अल्प बचत अधिकारी श्री मुकेश सिंह के मोबाइल नंबर 9826811904 और अधीक्षक श्री आदिराम कोरकू के मोबाइल नंबर 9329319049 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *