कोरोना से बचाव के लिए मैंहगांव मैं संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

मैंहगांव
मैंहगांव के सरस्वती शिशु मंदिर के सभागार में 12:00 बजे से 4:00 बजे तक दो पाली यों में कार्यक्रम रखा गया पहली पाली में 12:00 से 2:00 तक संगोष्ठी का आयोजन एवं 2:00 से 4:00 तक कोरोना से बचाव के बारे में योग एवं आसनों का प्रशिक्षण दिया गया ।

जिसमें वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना से बचाव से संबंधित संगोष्ठी और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, आयोजन में मुरैना से पधारे मुख्य वक्ता नवल सिंह भदौरिया सह संघचालक का उद्बोधन और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बताया गया के कोरोना की संभावित तीसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए, जिस के बचाव के लिए हमें किन-किन तरीकों से अपना बचाव कर सकते हैं, सबसे पहले मास्क और 2 गज की दूरी को विशेष रुप से अनुवाद बताते हुए भदोरिया जी ने होम आइसोलेशन का हम अपने परिवार को बचाते हुए किस प्रकार से पालन कर सकते हैं, ऑक्सीजन की कमी होने पर हम किस प्रकार से लंबी सांस लेकर के पेट के बल लेकर के सामान्य कर सकते हैं, थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर का प्रयोग हम सही तरीके से किस प्रकार उपयोग सकते हैं,देसी जड़ी बूटियां गिलोय, काढा का कोरोना काल मैं बेहतर उपयोग किस प्रकार कर सकते हैं घर की रसोई में इम्यून सिस्टम बढ़ाने वाले अदरक हल्दी दालचीनी काली मिर्च लोंग आदि आदि से बेहतर तरीके से कोरोना के शुरुआती लक्षणों से हम किस प्रकार कंट्रोल कर सकते हैं, योग और आसनों का उपयोग कर हम किस प्रकार से अपने आप को कोरोना से लड़ने में सक्षम कर सकते हैं, कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह भदोरिया, कार्यवाह बन्नाम सिंह परमार, मुकेश राठौर, प्रदीप शर्मा, अंकित भदोरिया, नीरज चौधरी, देव चौधरी, पूर्णिमा भदोरिया, सुधा राठोर, मुन्नी देवी, गजेंद्र भदोरिया, राजवीर गुर्जर, सुनील भदोरिया, देवेंद्र कौरव, विशंभर दयाल दांतरे, प्रदीप परमार,एवं संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे, जिन से प्रशिक्षण के बाद अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में बताने वरुण को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *