11 लोगों से भरी नाव पलटी, एक बच्ची लापता, 10 को बचाया गया

भागलपुर 
पीरपैंती प्रखंड के श्रीमतपुर हजूर नगर पंचायत के मोहर्रम मेला मैदान के पास मरगांग में शनिवार दोपहर 1:30 बजे एक नाव पलट गई। नाव पर 11 लोग सवार थे।  बताया गया कि ग्रामीण दियारा क्षेत्र से मक्का, घास लेकर लौट रहे थे, तभी मरगांग की धार में नाव अनियंत्रित हो गई। शोर सुनकर कुछ युवक नदी कूद गए और दस लोगों को बचाया। लेकिन इस बीच एक 12 वर्षीय बच्ची सोहिना पानी की धार में बह गई। 

तीन-चार घंटे खोज के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में सूचना पर पीरपैंती पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बच्ची का पता लगाने के लिए शाम पांच बजे तक जाल लगा खोजबीन जारी थी। ग्रामीणों ने एसडीआरएफ को भी बुलाए जाने की मांग एसडीओ से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *