अफगानिस्तान में तालिबान पसार रहा पैर, 24 घंटे में दो प्रांतीय राजधानियों पर किया कब्जा

 नई दिल्ली 
सने पिछले 24 घंटे के अंदर दोनों प्रांतीय राजधानियों पर अपना नियंत्रण कर लिया। इसके अलावा भी लड़ाकों ने हेरात और कंधार प्रांत के राजधानियों को चारों तरफ से घेर रखा है।

सरकार का इनकार
सांसद मोहम्मद करीम जावजानी ने राजधानियों को कब्जे में लेने को लेकर दावा किया था। हालांकि सरकार ने उनके दावे से इनकार नहीं किया है। सरकार ने कहा है कि नगर पर अभी उनका पूरी तरह कब्जा नहीं हुआ है। सरकार का कहना है कि वह राजधानी के अंदर आतंकवादियों से अब भी लड़ रही है। हालांकि शेबेरगन के निवासियों ने भारी हवाई हमले की सूचना दी और उनका कहना है कि तालिबान ने नगर के जेल से कैदियों को मुक्त कर दिया है।

शेबेरगन इसलिए महत्वपूर्ण: शेबेरगन सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह अमेरिकी गठबंधन के समर्थन वाले उज्बेक लड़ाकू राशिद दोस्तम का गढ़ है, जिसकी मिलिशिया का गठन अफगानिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं सुरक्षा बलों के सहयोग के लिए किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *