गरीब कल्याण अन्न उत्सव मुफ्त खाद्यान्न बांटने का विश्व में अनूठा कार्यक्रम: मंत्री सखलेचा

भोपाल

सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के गरीबों को आपदा में मुफ्त राशन देने का गरीब कल्याण योजना के तहत अन्न उत्सव दुनिया में अनूठा है। मंत्री सखलेचा छतरपुर में शनिवार को अन्न उत्सव को सम्बोधित कर रहे थे।

इस दौरान सखलेचा ने हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम को टाउन हॉल छतरपुर में मौजूद प्रभारी मंत्री, विधायक, जन-प्रतिनिधियों सहित हितग्राहियों ने भी देखा।

सखलेचा ने कहा कि प्रदेश की 8 करोड़ जनता में से चार करोड़ 90 लाख लोगों को निःशुल्क रूप में खाद्यान्न बाँटने का कार्यक्रम विश्व में अनूठा और बेमिसाल है। देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कोविड आपदा काल में समाज के सभी लोगों को संबल दिया है, परिणामस्वरुप समाज भी आज संगठित होकर आर्थिक सृजन के लिए उठ खड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *