लालू परिवार में फिर दिखा कोल्ड वार, तेजप्रताप के पोस्टर से छोटे भाई तेजस्वी की तस्वीर गायब

 पटना 
लालू प्रसाद यादव के परिवार में एक बार फिर से शीत युद्ध देखने को मिल रहा है। इस बात की पुष्टि तब हुई जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की तरफ से पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाए गए। हैरानी की बात यह है कि इस पोस्टर में तेजप्रताप के साथ तेजस्वी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।

इस पोस्टर में लालू और राबड़ी की तस्वीर तो नजर आ रही है लेकिन तेजस्वी गायब हैं। ये पोस्टर्स सड़कों पर ही नहीं बल्कि पटना में पार्टी दफ्तर पर भी लगाए गए हैं। बता दें कि आज तेजप्रताप ने राजद की छात्र इकाई की बैठक बुलाई है। इसमें संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों को मौजूद रहने का आदेश जारी किया गया है।
 
इस मौके पर तेजप्रताप के समर्थकों ने पटना में कई जगहों पर पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में तेजस्वी यादव को जगह नहीं मिली है। हालांकि इन पोस्टरों पर लालू यादव और राबड़ी देवी मौजूद हैं। यहां तक की छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव तक की तस्वीर लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *