श्योपुर जिले के लिये दूसरी खेप खाद्यान्न की भेजी

मुरैना
विगत दिवस वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान के निर्देश पर कलेक्टर बी. कार्तिकेयन के मार्गदर्शन में श्योपुर को बाढ़ राहत सामग्री 23 क्विंटल आटा (46 पैकेट), 14 क्विंटल चावल (28 पैकेट), 5 क्विंटल नमक (20 पैकेट) बाढ़ राहत में भेजा गया।
    
इसी प्रकार तहसील अम्बाह में 4.5 क्विंटल आटा (09 पैकेट), 1.5 क्विंटल चावल (3 पैकेट), 1 पैकेट नमक, सबलगढ़, मुरैना में 500 पैकेट आटा, दाल, नमक, चावल बाढ़ राहत में भेजा गया।            
    
ये सामग्री जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में खनिज अधिकारी एस.के. निर्मल, आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने विभागों की टीम द्वारा श्योपुरकलां भिजवाया गया। इस कार्य में नॉन एवं खाद्य विभाग की टीम द्वारा सहयोग किया गया। राहत सामग्री भेजने का काम अगले दिन भी 2 वाहनों से भेजी जायेगी। जिला श्येपुर में राहत सामग्री महिला एवं बाल विकास अधिकारी उमेश कुमार पाण्डेय को कलेक्टर श्योपुरकलां के निर्देशानुसार सुपुर्द की गई।
    
अम्बाह की राहत सामग्री जनपद पंचायत अम्बाह, सबलगढ़ की राहत सामग्री जिला पंचायत मुरैना को सुपुर्द की गई। विगत दो दिवस में कलेक्टर के मार्गदर्शन में कुल 123 क्विंटल बाढ़ राहत सामग्री का वितरण श्योपुर एवं मुरैना जिले के अम्बाह, सबलगढ़ मुरैना में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *