पाक अधिकृत कश्मीर के गांव वालों को भारतीय आर्मी ने लौटाए उनके गाय और भैंस, बदले में पाकिस्तान ने लौटाया टट्टू

नई दिल्ली

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात भारतीय जवान ना सिर्फ अपनी अदम्य साहस के लिए जाने जाते हैं बल्कि वो समय-समय पर अपने बेहतरीन आचरण से भी सबका दिल जीत लेते हैं। शनिवार को इंडियन आर्मी ने पाक अधिकृत कश्मीर के गांव वालों को उनके गाय और भैंस वापस किये हैं। ये जानवर गलती से भटक कर भारतीय सीमा में घुस आए थे। एक प्रत्यावासन इंवेंट के दौरान इंडियान आर्मी ने पीओके के बिजिलदर गांव के लोगों के गाय और भैंस वापस किये। यह गांव चकोटी-ऊरी क्रॉसिंग प्वाइंट पर स्थित है। एक बयान जारी करते हुए आर्मी के एक प्रवक्ता ने कहा कि मई के महीने में यह जानवर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के बिजिलदर गांव से निकल कर करनाह तहसील के जबरी गांव में घुस आए थे। मानवता दिखाते हुए भारतीय सेना ने इन जानवरों को पीओके के गांव वालों को लौटा दिया है। यह समारोह करनाह और ऊरी तहसील प्रशासन की तरफ से आयोजित किया गया था। इंडियन आर्मी द्वारा जानवरों को लौटाए जाने के बाद गांव के लोग काफी खुश नजर आए और उन्होंने भारतीय जवानों की जमकर तारीफ भी की है। इस समारोह में पाकिस्तान ने भी एक टट्टू भारतीय गांव वालों को वापस किया। यह ट्टू भी चूकवश सीमा पार कर पड़ोसी मुल्क में चला गया था। आपको बता दें कि पिछले पांच महीनों के दौरान इंडियन आर्मी की कोशिशों की वजह से सीमा पर सीजफायर है। एलओसी के पास बसे गांव के लोग भारतीय जवानों द्वारा समय-समय पर आयोजित किये जाने वाले ऐसे कार्यक्रमों के मुरीद हैं। यहां लोगों को उम्मीद जगी है कि इंडियन आर्मी की कोशिशों की बदौलत सीमा पर सीजफायर जारी रहेगा और उनकी जिंदगी शांति के बीच गुजरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *