जिले में अब तक 339.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

मुरैना
जिले में 01 जून से 07 अगस्त 2021 तक 339.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो गत वर्ष की तुलना में 24.4 मिलीमीटर औसत वर्षा अधिक है। जिले में पिछले वर्ष इसी अवधि में 315.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।                                                                                
    
जिले में 1 जून से 07 अगस्त 2021 तक पोरसा में 270, अम्बाह में 195, मुरैना में 371, जौरा में 322, कैलारस में 340 और सबलगढ़ में 538 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख शिरोमण सिंह कुशवाह से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 अगस्त शनिवार को पोरसा में 10, अम्बाह में 11, मुरैना में 19, जौरा में 19 और कैलारस में 15 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *