मुख्यमंत्री चौहान ने कविवर टैगोर को किया नमन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कविवर रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर आज उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। रबीन्द्रनाथ टैगौर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। वे कवि, साहित्यकार, दार्शनिक, नाटककार, संगीतकार और चित्रकार थे। विश्व विख्यात महाकाव्य गीतांजलि की रचना के लिए उन्हें 1913 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रबीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने 7 अगस्त 1941 को कोलकाता में अंतिम सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *