नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स में दिलाया पहला गोल्ड, खत्म किया 100 साल का सूखा

 नई दिल्ली  
जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 15वें दिन नीरज चोपड़ा और बजरंग पूनिया ने कमाल कर दिखाया है। नीरज ने भालाफेंक इवेंट में गोल्ड पर कब्जा जमाते हुए भारत को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल दिलाया, वही बजरंग ने पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग के फ्रीस्टाइल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज का दूसरा थ्रो 87.58 मीटर का था और उनका यह प्रयास उन्हें गोल्ड मेडल दिलाने के लिए काफी रहा। नीरज इसी के साथ ओलंपिक खेलों में मेडल मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। भारत का हालांकि गोल्फ में पहला मेडल जीतने का सपना टूट गया। ​महिला गोल्फर अदिति अशोक चौथे और अंतिम राउंड में चौथे स्थान पर रहीं और वह मामूली अंतर से मेडल जीतने से चूक गईं।
नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। यह भारत का एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल है।
नीरज ने अपने पांचवें प्रयास में भी फाउल कर दिया है। अच्छी बात यह है कि इसके बावजूद नीरज सबसे आगे चल रहे है और गोल्ड जीतने के करीब पहुंच चुके हैं। नीरज ने अब तक सबसे बढ़िया थ्रो 87.58 मीटर का किया है।नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो के फाइनल इवेंट के चौथे राउंड में फाउल किया है। वे अब भी सबसे आगे चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *