मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर बाढ़ बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम भेजने का अनुरोध किया। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही एनडीआरएफ की टीम पहुँच जाएगी। अशोकनगर जिले में बाढ़ में लगभग 50 लोग फँसे है तथा तेज बारिश के कारण वायुसेना का हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है।

अशोकनगर में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ की दो टीमें और एक आर्मी कॉलम के आदेश जारी किए गए हैं। एसडीआरएफ की दो अतिरिक्त टीमें भी अशोकनगर रवाना हो गई है।

मुख्यमंत्री चौहान अशोकनगर सहित गुना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, भिण्ड आदि में बाढ़ बचाव कार्यों की निरंतर मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *