पेड़ प्रहरी ने बिरवा से किया योग आयोग अध्यक्ष- सद्स्यों का स्वागत

रायपुर
पेड़ प्रहरी संस्थान के पदाधिकारियों ने योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा सहित सदस्यों सर्वश्री रविन्द्र सिंह,रवि बक्श, गणेश योगी, राजेश नारा को बिरवा भेंट देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

पेड़ प्रहरी संस्थान के संस्थापक एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के पूर्व अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) विजय मिश्रा अमित ने विशिष्ट जनों के स्वागत सत्कार के लिए पुष्पगुच्छ, पुष्पहारों के बजाय नन्हे पौधे बिरवा भेंट करने की परंपरा को अपनाने पर बल दिया। मिश्रा की इस पहल को योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा एवं सदस्यों ने अनुकरणीय बताया। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान को मानव समुदाय के लिए बहुपयोगीऔर हितकारी निरूपित किया ।इस अवसर पर संस्था के सदस्य विरासत, छबीलाल, रत्ना मिश्रा ,हिमांगी, प्रशस्त, रमाकांत, रवि वर्मा ने भी अपनी भागीदारी दी। इस अवसर पर विजय मिश्रा ने बताया कि पेड़ प्रहरी संस्थान के द्वारा प्रदेश के विभिन्न जलाशयों, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संस्थानों के परिसर में हजारों पौधों का रोपण किया गया है। रोपे गय नन्हे बिरवे की देखभाल एवं अन्य कार्यों के लिए पेड़ प्रहरी संस्थान के सदस्य स्वयं होकर व्यय करते हैं।किसी तरह का आर्थिक सहयोग के बजाय समाज के लोगों से वे पेड़ पौधों की निगरानी को अधिक महत्व देने पर बल देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *