शिवपुरी एवं श्योपुर में विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति

भोपाल

शिवपुरी जिले में जिला मुख्यालय तथा तहसील मुख्यालय के सभी 11 के.व्ही. फीडरों से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जिले के 161 घरेलू फीडरों में से 150 फीडरों पर विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई है। कुछ फीडर आंशिक रूप से चालू किये गये हैं। बंद फीडरों पर लगातार सुधार कार्य कर विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल करने का कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार जिले में 33/11 के.व्ही. के 98 उपकेन्द्र में से 89 उपकेन्द्र चालू किये जा चुके हैं। अत्यधिक बारिश एवं बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के 9 उपकेन्द्र पहुँच से दूर हैं।

इसी प्रकार श्योपुर जिले में 11 के.व्ही. के 62 आबादी फीडर पर वर्तमान में विद्युत आपूर्ति चालू है। वहीं दूसरी ओर 11 के.व्ही. के 47 आबादी फीडर पर बारिश एवं बाढ़ के चलते विद्युत आपूर्ति बंद है। इन सभी बंद फीडरों पर विद्युत आपूर्ति सामान्य करने के लिए वर्तमान में कार्य जारी है। श्योपुर जिले में 33/11 के.व्ही. के 78 उपकेन्द्र में से 20 उपकेन्द्र चालू हैं एवं 58 उपकेन्द्र बंद है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधक, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं लाईन स्टाफ द्वारा श्योपुर एवं शिवपुरी में क्षतिग्रस्त विद्युत प्रणाली में सुधार कार्य तेजी से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *