आज भी नहीं हुआ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव 

 नई दिल्ली 
 देश में तेल पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी जारी कर दी गई हैं। राहत भरी खबर यह है कि आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। आज 21वां दिन है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ोतरी नहीं हुई है। बता दें, आखिरी बार 17 जुलाई को तेल की कीमतों में इजाफा हुआ था। 
 
1 अगस्त  के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल पर केन्द्र सरकार 32.90 रुपये और राज्य सरकार 23.50 रुपये टैक्स वसूलते हैं। वहीं, डीजल पर केन्द्र सरकार 31.80 और दिल्ली सरकार 13.14 रुपये टैक्स के रुप में वसूलते हैं। इसके अलावा माल भाड़ा और डीलर का कमीशन भी जुड़ता है। यही वजह है कि 41.24 रुपये का पेट्रोल दिल्ली में 101.62 रुपये का हो जाता है। 2020 में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन तब महामारी की वजह से केन्द्र सरकार एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दिया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *