भोपाल रेल मंडल पर नौ अगस्त से फिर मिलेंगे मासिक सीजन टिकट

भोपाल
 कोरोना का प्रकोप घटने के बाद रेलवे विभाग धीरे-धीरे तमाम ट्रेनों का संचालन पुन: शुरू करते हुए यात्रियों के लिए सुविधाएं भी बढ़ा रहा है। इसी सिलसिले में अब ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्रियों को मासिक सीजन टिकट की सुविधा भी पुन: शुरू होने जा रही है।

ट्रेनों में नौ अगस्त से मासिक सीजन टिकट मिलने शुरू हो जाएंगें। इसका फायदा भोपाल रेल मंडल के 50 हजार से अधिक अप-डाउनर्स को होगा। ये टिकट डेढ़ साल पहले मार्च 2020 से बंद कर दिए थे। तब कोरोना संक्रमण का हवाला दिया गया था। उसके बाद अनलॉक के दौर में ज्‍यादातर ट्रेनें तो चालू कर दी गई, लेकिन मासिक सीजन टिकट नहीं दिए जा रहे थे। इससे डेली अप-डाउन करने वाले लोगों के लिए मुसीबत खड़े हो गई थी। अभी ये मासिक रेल टिकट भोपाल रेल मंडल समेत पमरे जोन से चलने व गुजरने वाली अप-डाउन की 20 ट्रेनों में ही वैध होंगे। अगले महीने इन्हें अधिक ट्रेनों के लिए लागू किया जा सकता है।

बता दें कि रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को मासिक सीजन रेल टिकट की बिक्री के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा है कि मंडल में जरूरत व स्थिति के अनुरूप टिकट की बिक्री शुरू कर दें। इसके बाद ही पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर जोन मुख्यालय ने भोपाल, जबलपुर व कोटा मंडल से गुजरने वाली अप-डाउन की 20 ट्रेनों में उक्त रेल टिकट की बिक्री के निर्देश जारी किए हैं।

भोपाल मंडल में यहां से ज्यादा चढ़ते हैं अप-डाउनर

सुबह 10 बजे तक भोपाल से हजारों नौकरीपेशा लोग होशंगाबाद, इटारसी, हरदा, पिपरिया, खंडवा ओर भोपाल से विदिशा, गुलाबगंज, गंज बासौदा, बीना की तरफ जाते हैं। इसी तरह भोपाल से सीहोर, उज्जैन की तरफ भी सफर करते हैं। साथ ही इन स्टेशनों से सुबह से दोपहर 12 बजे तक बड़ी संख्या में मजदूर, किसान, व्यापारी भोपाल आते हैं।

इन ट्रेनों के लिए वैध होंगे मासिक सीजन टिकट

  • — गाड़ी संख्या 06621/06622 बीना-कटनी मुड़वारा-बीना मेमू ट्रेन।
  • — गाड़ी सांख्य 05671/05672 इटारसी-सतना-इटारसी स्पेशल ट्रेन।
  • — गाड़ी सांख्य 06631/06632 भोपाल-बीना-भोपाल मेमू ट्रेन।
  • — गाड़ी संख्या 01820/01819 बीना-ललितपुर-बीना स्पेशल ट्रेन।
  • — गाडी संख्या 05686/05685 बीड-खंडवा-बीड स्पेशल ट्रेन।
  • — गाड़ी संख्या 05838/05837 कोटा-झालावाड़-कोटा स्पेशल ट्रेन।
  • — गाड़ी संख्या 05840/05839 कोटा-झालावाड़-कोटा स्पेशल ट्रेन।
  • — गाड़ी संख्या 05832/05831 कोटा-वडोदरा-कोटा स्पेशल ट्रेन।
  • — गाड़ी संख्या 05833/05834 कोटा-मंदसौर-कोटा स्पेशल ट्रेन।
  • — गाड़ी संख्या 09742/09741 बयाना-जयपुर-बयाना स्पेशल ट्रेन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *