छतरपुर पुलिस के हत्थे चढ़ी रीवा की लुटेरी दुल्हन

छतरपुर
 पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह की लुटेरी दुल्हन और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। ग्रामीण इलाके में ऐसे लोग जिनकी शादी में किन्हीं कारणों से समस्याएं सामने आती हैं। उन्हें खोजकर शादी के लिए तैयार करना और शादी के कुछ दिन बाद रफ ूचक्कर हो जाने वाले गिरोह के तीन और सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है। लुटरी दुल्हन गिरोह का खुलासा तब हुआ जब बमीठा थाना इलाके के एक मामले में पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट पर पुलिस विवेचना कर रही थी।

ये है मामला
बमीठा थाना क्षेत्र के राजेश अहिरवार के साथ सतना निवासी पप्पू कुशवाहा ने अपनी बहन बताकर एक लड़की प्रीति (रीवा निवासी सुमन)के साथ उसका तीन महीने पहले विवाह करा दिया था। विवाह के बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा, लेकिन 2 जुलाई 2021 को महिला अचानक घर से गायब हो गई। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पति राजेश अहिरवार ने बमीठा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने जब गुमशुदा महिला की तलाश की तो उसे बमीठा थाना इलाके के ढोडऩ गांव से गुलाब यादव के घर से बरामद किया गया। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि रीवा क्षेत्र में उसने दो शादियां की हैं। राजेश अहिरवार के यहां से भागने के बाद बमीठा थाना इलाके के ही गुलाब यादव के छोटे भाई जयपाल से विवाह कर महिला उसके घर में रह रही थी। पुलिस ने उसके घर से ही महिला को गिरफ्तार किया है।

नाम बदलकर करती थी शादी
शादी करने के लिए रीवा निवासी महिला सुमन हर बार अपना नाम बदल लेती थी। जयपाल यादव से शादी करते समय ममता यादव बन गई, तो राजेश के साथ विवाह के समय प्रीति साकेत बनी। इस मामले में गुलाब यादव से शादी के लिए 80 हजार रूपए लेने के आरोप सामने आए हैं जबकि अन्य शादियों में कितने रुपए की ठगी की गई इसकी विवेचना की जा रही है। वहीं राजेश के घर से कितने रुपए व गहने लेकर भागी, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अब तक आरोपी महिला और उसके साथी पप्पु कुशवाहा समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं, जबकि बाकी तीन अज्ञात आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

रीवा में रहते है पति व दो बच्चे
पुलिस की गिरफ्त में आई लुटेरी रीवा जिले के किसी गांव की निवासी है। उसके दो बच्चे और पति रीवा में ही रहते हैं। जबकि महिला गिरोह के साथ मिलकर अब तक चार लोगों से दो शादियां रीवा और दो छतरपुर जिले में कर चुकी है। गिरोह जरुरतमंद दूल्हा तलाशकर महिला से उसकी शादी कराने के नाम पर रुपए ऐठते और शादी के बाद दुल्हन गहनों समेत ससुराल से फरार हो जाती थी। उसके बाद नया दूल्हा तलाश करते थे। इस गिरोह की चार कारगुजारियों का अभी तक खुलासा हुआ है, वहीं, पुलिस का मानना है कि बाकी आरोपी पकड़े जाने पर और भी मामले सामने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *