महेंद्र सिेंह धोनी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा, जनवरी 2021 में किया था आखिरी ट्वीट

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिेंह धोनी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि पूर्व कप्तान ट्विटर पर बहुत कम सक्रिय रहते हैँ। इसी के चलते उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटाने का फैसला लिया गया है। ट्विटर एमएस धोनी के 8.2 मिलियन फॉलोअर हैं। धोनी ने अपना आखिरी ट्वीट 8 जनवरी 2021 को किया था।

साल 2018 के बाद से अगर देखा जाए तो उन्होंने बहुत कम ट्वीट किए हैं। साल 2019 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल में मिली हार के बाद एमएस धोनी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हो गए थे। इस दौरान ऩ तो उन्होंने घरेलू मैच खेले और न इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई दिलचस्पी दिखाई। क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद उन्होंने आर्मी की ट्रेनिंग ली। वहीं 15 अगस्त 2020 को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *