बेखौफ अपराधियों ने की मुखिया की हत्या, बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

समस्तीपुर
 बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी गांव में शुक्रवार को अपराधियों ने उदा पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान उपमुखिया शशि झा की गोली माकर हत्या कर दी। उप मुखिया शशि झा एक पंचायत के बाद घर लौट रहे थे। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल हो गया है। उप मुखिया के समर्थकों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर रोष जताया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्तमान में शशि झा की पत्नी पंचायत की मुखिया है। 

बताया जा रहा है कि पंचायत के बखरी गांव में मारपीट की एक घटना को लेकर पंचायत में शामिल होने के लिए उपमुखिया शशि झा गए हुए थे। पंचायत खत्म होने के बाद शशि झा अपनी फार्च्यूनर कार में बैठे और जैसे ही गाड़ी स्टार्ट की एक व्यक्ति ने उन्हें आवाज देकर रोक दिया। इसी दौरान दो बदमाश पहुंचे और गाड़ी की खिड़की से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पहली गोली उप मुखिया के चेहरे पर लगी। उसके अलावा अन्य गोली सिर और सीने में लगी जिससे घटनास्थल पर ही मुखिया की मौत हो गई। बताया गया है कि उप मुखिया के सिर में ही आधा दर्जन से अधिक गोली लगी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *