इस देश में दीवारों पर लिखवाए गये उपनिषद के श्लोक, सरकार ने कहा- पढ़ने से मिलती है आत्मा को शांति 

वॉरसॉ
भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का प्रभाव धीरे-धीरे वैश्विक समुदाय में हो रहा है। सऊदी अरब की किताबो में रामायण-महाभारत और गीता कत ज्ञान देना अनिवार्य कर दिया गया है, वहीं अब पोलेंड में उपनिषद के श्लोक दीवारों पर लिखवाए गये हैं। पोलेंड की सबसे बड़े वारसॉ विश्वविद्यालय पुस्तकालय की एक दीवार पर उपनिषद के श्लोक संस्कृत भाषा में लिखवाए गये हैं और खुद पोलेंड की सरकार ने इसकी जानकारी दी है। 

दीवार पर उपनिषद के श्लोक पोलेंड की सरकार ने एक ट्वीट के जरिए विश्वविद्यालय की दीवार पर उपनिषद के श्लोक लिखने की जानकारी देते हुए कहा है कि ''इसे देखना आनंददायक है''। पोलेंड की सरकार की तरफ से ट्वीट वायरल होते ही ये काफी तेजी से वायरल हो चुका है। विश्वविद्याल के दीवार पर लिखवाए गये उपनिषद के श्लोग को पोलैंड में भारत के दूतावास के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। पोलेंड सरकार ने क्या कहा ? तस्वीरों में दिख रहा है कि एक लाइन से कई दीवारों पर उपनिषद के श्लोक लिखे हुए हैं। ये सभी श्लोक संस्कृत भाषा में लिखे गये हैं। आ

पको बता दें कि वारसॉ विश्वविद्यालय पोलेंड के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में से एक है और यहां कई देशों के छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। वहीं, इस तस्वीर को शेयर करते हुए भारत में स्थिति पोलेंड दूतावास ने लिखा है कि ''कितना सुंदर नजारा है। ये वारसॉ विश्वविद्यालय के पुस्तकालय की दीवार है, जिसपर उपनिषद के श्लोक लिखे गये हैं। उपनिषद वेदिक काल के संस्कृत में लिखे सनातन संस्कृति के श्लोक हैं, जिसनें हिंदू धर्म की नींव रखी थी।''
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *