निर्माता विभु अग्रवाल पर यौन शोषण का आरोप, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

 मुंबई
निर्माता विभु अग्रवाल पर यौन शोषण का आरोप, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस
निर्माता विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया है।

कंपनी हेड पर भी केस दर्ज
उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से विभु की अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी है। यह कंपनी एडल्ट कंटेंट बनाने के लिए जानी जाती है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विभु के अलावा कंपनी की कंट्री हेड अंजली रैना पर भी केस दर्ज किया गया है।   
 
फिल्में और वेब सीरीज 
2013 में विभु अग्रवाल ने बॉलीवुड फिल्म ‘बात बन गई’ प्रोड्यूस की थी। 2018 में उन्होंने उल्लू एप लॉन्च किया था। इस पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भोजपुरी, बंगाली, पंजाबी, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और गुजराती भाषा में कार्यक्रम स्ट्रीम होते हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *