Judge उत्तम आनंद हत्याकांड की CBI जांच शुरू

 धनबाद
 झारखंड के धनबाद सिविल कोर्ट  के जज उत्तम आनंद हत्याकांड की सीबीआई जांच  शुरू हो गयी है. सीबीआई की स्पेशल टीम दिल्ली से धनबाद पहुंची और धनबाद पुलिस की ओर से अब तक की गयी कार्रवाई की जानकारी ली. इस दौरान जब्त ऑटो का मुआयना भी किया.

धनबाद सिविल कोर्ट के जज उत्तम आनंद हत्याकांड की सीबीआई जांच शुरू हो गयी है. दिल्ली से पहुंची सीबीआई की विशेष टीम ने  जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद हत्याकांड की जांच शुरू कर दी. टीम ने धनबाद थाना पहुंच कर मामले की पूरी जानकारी ली. पुलिस की तरफ से हुई कार्रवाई के बारे में पूछा तथा घटना में जब्त ऑटो (Auto) का मुआयना किया. ऑटो चालक तथा उसके साथी की आपराधिक गतिविधियों की भी जानकारी ली.

धनबाद सिविल कोर्ट के जज उत्तम आनंद की हत्या मामले में बुधवार (4 अगस्त) को सीबीआइ की दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच-1की टीम ने प्राथमिकी दर्ज कर ली. सीनियर एसपी जगरूप एस सिन्हा ने भादवि की धारा-302, 34 के तहत मामला दर्ज किया है. पूरे मामले की जांच के लिए 20 अफसरों की स्पेशल टीम बनायी गयी है. दिल्ली से बुधवार को विशेषज्ञ फॉरेंसिक एक्सपर्ट और सीबीआइ स्पेशल की टीम धनबाद के लिए चल दी. गुरुवार को टीम धनबाद पहुंची और जांच शुरू कर दी.
 

प्राथमिकी में मृत जज की पत्नी कृति सिन्हा की शिकायत पर धनबाद थाना में दर्ज केस (300/21) को आधार बनाया गया है. सीबीआइ के अनुसार, झारखंड के गृह विभाग ने इस मामले की सीबीआइ जांच के लिए 30 जुलाई को भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग डिपार्टमेंट को अनुशंसा भेजी थी. मामले में बुधवार को डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग की अधिसूचना के बाद सीबीआइ ने प्राथमिकी दर्ज की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *