पटना में कल होगा मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव, डेढ़ लाख लोगों को दिया जाएगा कोरोना का टीका

 पटना 
सात अगस्त यानी शनिवार को पटना जिले में मेगा वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उस दिन राजधानी में डेढ़ लाख लोगों को टीका देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को टीका देकर लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को बेहतर प्रबंधन करने के लिए माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। बकायदा टीम गठित करने के निर्देश डीएम ने जारी किए हैं। उन्होंने सेशन साइट के अनुसार वेक्सीनेटर व डाटा एंट्री ऑपरेटर की टीम गठित करने को कहा है। 6 अगस्त को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को दिए जाएंगे। 7 अगस्त को ही बाढ़, बख्तियारपुर, दानापुर, खगौल, फुलवारीशरीफ और खुसरूपुर नगर निकाय में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। 

पटना डीएम ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 93 प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। वहीं साढ़े चार लाख जीविका दीदियों में से 309000 जीविका दीदियों का टीकाकरण किया जा चुका है। 6 अगस्त को शाम चार बजे चार मिनी बस नुक्क्ड़ नाटक टीम व वैक्सीनेटर और डाटा एंट्री ऑपरेटर के साथ भेजी जाएगी। यह टीम दानापुर, बाढ़, पटना सिटी और पालीगंज अनुमंडल में जाकर नुक्कड़ नाटक की टीम के द्वारा जागरूकता फैलाएगी। दूसरी ओर वैक्सीनेटर लोगों को टीके भी लगाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *